Karishma Tanna look revealed for Naagin 3 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एकता ने किया ‘नागिन 3’ में करिश्मा के किरदार का खुलासा

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 2:49 PM (IST)
एकता ने किया ‘नागिन 3’ में करिश्मा के किरदार का खुलासा
मुंबई। निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को अपने नए सीरियल ‘नागिन 3’ में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के किरदार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीरियल में करिश्मा ‘नागिन’ का किरदार निभा रही हैं। एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शो में अभिनेत्री का स्वागत किया। एकता ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘यह रही पहली नागिन। करिश्मा तन्ना, ‘नागिन 3’ में स्वागत। जल्द आ रहा है कलर्स पर।’’
उन्होंने करिश्मा के किरदार का फस्र्ट लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
कहा जा रहा है कि ‘नागिन 3’ में तीन नागिनें होंगी। दो अन्य नागिनों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement