कॉमेडी का तडका लगाएंगे कपिल शर्मा, अब तीन गुना हंसाएंगे
khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 12:24 PM (IST)
कहा जा रहा
है कि कपिल शर्मा को करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के लिए आमंत्रित
किया है। करण जौहर के शो पर आना किसी के लिए भी बडी उपलब्धि से कम नहीं
है। साथ ही अब्बास-मस्तान की ‘किस किसको प्यार करूं’ के जरिए बॉलीवुड
डेब्यू करने वाले एक्टर अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए
उन्हें वजन कम करना पड रहा है और दर्शक उनका बदला हुआ लुक देखेंगे। अभी तक
प्रोजेक्ट के बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है। हालांकि कपिल शर्मा इन
दिनों अपने शो में बढी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह
उनकी अपनी अगली फिल्म का लुक है।