kapil sharma announces two more comedy shows-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कॉमेडी का तडका लगाएंगे कपिल शर्मा, अब तीन गुना हंसाएंगे

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 12:23 PM (IST)
कॉमेडी का तडका लगाएंगे कपिल शर्मा, अब तीन गुना हंसाएंगे
सोनी टीवी को हर सप्ताह टीआरपी की दौड में शामिल करवाने वाले कपिल शर्मा अपने शो के जरिए दर्शकों को गुदगुदाते रहे हैं। गत वर्ष विवादों मेंं रहे कपिल शर्मा ने अपने शो को कलर्स से हटाकर सोनी पर शुरू किया और इसके साथ ही उनकी तकदीर ने चमकना शुरू कर दिया। यह शो टीआरपी की दौड में हर सप्ताह रहता है। दर्शक इस शो को खासा पसन्द कर रहे हैं। अब कपिल शर्मा ने अपने दर्शकों को सूचित किया है कि उनका बैनर ‘के-9’ दो और कॉमेडी शो लाने की तैयारी कर रहा है, जिनका प्रसारण इस वर्ष शुरू हो जाएगा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया है कि उनके ये दोनों शो किस चैनल पर प्रसारित होंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उनके यह दोनों शो सोनी टीवी पर ही प्रसारित होंगे। सोनी ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का कांट्रेक्ट 110 करोड में रिन्यू किया है।

[@ 2016 कौन रहा टीवी टीआरपी की रेस में सबसे आगे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement