प्राप्त समाचारों के अनुसार दक्षिण के एक निजी चैनल ने कमल हासन से तेलुगु
भाषा में बनने वाले रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करने का प्रस्ताव दिया है।
हालांकि अभी तक कमल हासन की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं
दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह ‘बिग बॉस’ शो तमिल वर्जन में होगा और इस
शो के सदस्य भी साउथ इंडस्ट्री से ही होंगे। ‘बिग बॉस’ शो हिन्दी और कन्नड
भाषा का चर्चित शो है। अब इसे तमिल भाषा में भी प्रसारित करने की कोशिश है।