Advertisement
आसान अभिनय काफी कर चुकी, अब खुद को बेहतर साबित करना है : पलक तिवारी

अभिनेत्री ने कहा, ''किसी कलाकार के लिए वो एहसास बेहद खास होता है, जब कोई कहानी सीधे दिल को छू जाए। कई बार कलाकार स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से उससे जुड़ नहीं पाते। हालांकि, 'लुक्खे' की कहानी ने मुझे अंदर तक प्रभावित किया। उसी समय मैंने तय कर लिया था कि मुझे किसी भी तरह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना है।''
पलक ने कहा, ''जब कोई अभिनेता खुद कहानी की भावनाओं को महसूस करता है, तो अभिनय करना कहीं ज्यादा आसान हो जाता है। इस सीरीज ने मुझे कुछ नया और अलग करने का मौका दिया। इस तरह का गंभीर और भावनात्मक ड्रामा करना हमेशा से मेरा सपना रहा है। मजबूत कहानी ही कलाकार को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करती है।''
पलक तिवारी ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से शुरुआत की थी। अब पलक जल्द ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी नई सीरीज 'लुक्खे' में उनके साथ रैपर किंग, शिवांकित परिहार, लक्षवीर सिंह सरन और राशि खन्ना भी नजर आएंगे।
'लुक्खे' 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


