I have stopped playing pranks: Ajay Devgn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैंने मजाक करना बंद कर दिया है : अजय देवगन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मई 2019 2:07 PM (IST)
मैंने मजाक करना बंद कर दिया है : अजय देवगन
मुंबई। अभिनेता अजय देवगन फिल्मों के सेट पर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर जाने जाते हैं और अब अजय का कहना है कि उन्होंने लोगों के साथ मजाक करना बंद कर दिया है। एक बयान में कहा गया कि जी टीवी के शो ‘सा रे गा मा पा लिल चैम्प्स’ में हाल ही अजय, अभिनेत्री तब्बू और रकुल प्रीत संग नजर आए थे, जहां लोगों ने उनके मजाक के कई किस्सों को शेयर किया। अजय ने कहा, ‘‘अब जब लोग मुझे जानते हैं और मुझसे ऐसा ही कुछ करने का उम्मीद रखते हैं, तो अब मैंने वास्तव में ऐसा करना बंद कर दिया है, बल्कि सबसे मजेदार बात तो यह है कि अब मैंने ऐसा करना बंद कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी जब भी सेट पर कुछ गलत होता है तो कास्ट और यूनिट के सदस्य मुझ पर शंका करना शुरू कर देते हैं।’’
इसके साथ अपनी बात को जोड़ते हुए संगीतकार अमाल मलिक ने कहा, ‘‘एक बार ‘गोलमाल’ के सेट पर, एक गाने को देने में मैंने देर कर दी थी और अजय ने हल्के-फुल्के अंदाज में मुझे एक ऐसी कार में बैठने के लिए कहा जो बिना किसी नुकसान के चट्टान से नीचे गिरने वाली थी। मैंने पलटना शुरू कर दिया।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement