Heena Parmar excited about paranormal thriller Anjaan...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिना ‘अनजान...’ के लिए उत्साहित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 8:09 PM (IST)
हिना ‘अनजान...’ के लिए उत्साहित
मुंबई। अभिनेत्री हिना परमार ने कहा है कि वह हॉरर टीवी शो ‘अनजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ के लिए उत्साहित हैं। यहां जारी एक बयान के मुताबिक, गश्मीर महाजनी के साथ हिना डिस्कवरी जीत के आगामी शो ‘अनजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ में दिखाई देंगी। यह लोटस टॉकीज द्वारा निर्मित है। शो का प्रसारण 12 फरवरी से होगा। हिना ने कहा, ‘‘मैं ‘अनजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मैं पहली बार हॉरर शैली में अपना हाथ आजमा रही हूं। मैं इस शो का हिस्सा इसकी अलग-अलग कहानियों की वजह से बनीं। इनमें से ज्यादातर असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement