शनिवार को सोनी टीवी का डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ का ग्रैंड फिनाले था। सुपर डांसर सीजन 1 का खिताब मुंबई की दित्या ने अपने साथ आए चार अन्य प्रतिभागियों को पछाड कर जीता है। फिनाले की रेस में दित्या के साथ दीपाली, योगेश, मासूम, लक्ष्मण पहुँचे थे। सुपर डांसर का खिताब जीतने के साथ ही दित्या को सुपर डांसर की ट्राफी और 15 लाख रुपये नकद का पुरस्कार दिया गया। 15 लाख नकद के साथ ही उन्होंने एक स्मार्ट फोन और पतंजलि से एक लाख रुपये का गिफ्ट हैंपर प्राप्त किया।