टीवी चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा का जल्द ही परदा गिरने वाला हैै। आपको बता दें कि ये शो 5 सितंबर 2015 से शुरू हुए कॉमेडी नाइट्स बचाओ की आखिरी कड़ी इस साल के सितंबर तक ही आनी थी। मगर इसे कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा के नाम से फिर से शुरू कर दिया गया। कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा एक कॉमेडी शो है, लेकिन कई सेलिब्रटीज के लिए ये शो ट्रेजडी बन गया। इसीलिए साल 2016 का ये सबसे विवादित शो रहा है और अब जल्द ही ये शो आॅफएयर हो जाएगा। इस शो के बंद होने की वजह विवाद बताया जा रहा है।
इस शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए सेलिब्रटी मेहमानों की खिंचाई की जाती है। कुछ मेहमान इसको एंजॉय करते हैं, कुछ उनकी इस हरकत से नाराज हो जाते हैं। आई खबरों के अनुसार लीजा हेडन, तनिष्ठा चटर्जी और जॉन अब्राहम जैसे कई सेलिब्रटीज के शो में नाराज होने की खबरें आ चुकी हैं।