Advertisement
बिग बॉस 19 में रसोई से शुरू हुआ घमासान, अशनूर और मालती की तीखी नोकझोंक ने मचाया हंगामा

सूत्रों ने बताया, हालात तब और बिगड़ गए जब अशनूर ने खुद ही हलवा बनाना शुरू किया। तभी मालती आई और बोली कि गैस की लौ तेज कर दो ताकि जल्दी खत्म हो जाए। अशनूर ने मना कर दिया, यह कहते हुए कि ऐसा करने से हलवा जल सकता है। मालती ने जिद की, लेकिन गौरव ने अशनूर का साथ दिया और प्रणीत से कहा कि मालती को, जब भी वह गलत हो, तब टोकना चाहिए। इसके बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ती चली गई।
इस बीच फरहाना, जो बातचीत सुन रही थी, बीच में ताना मारती है और कहती है, 'अब इनकी बेवकूफी भरी बातें सुनो।' इस कमेंट से मालती भड़क जाती है और जोर-जोर से बोलने लगती है। जब अशनूर ने टोका, तो मालती ने ताना मारते हुए कहा, 'छोटी है तो छोटी रह।' झगड़ा यहीं नहीं रुका। अशनूर ने गुस्से में मालती को 'पागल' कहा, जिससे मालती और भड़क गई। उसने कहा, ''तुम्हें अपनी उम्र के हिसाब से व्यवहार करना चाहिए।''
इस पर अशनूर ने जवाब दिया, ''सम्मान दोनों तरफ से होना चाहिए और सिर्फ उम्र बड़ी होने से कोई ज्यादा सही नहीं हो जाता। बड़े लोगों को भी छोटे से बात करते समय मर्यादा रखनी चाहिए।'' मालती ने इस पर भी सवाल उठाया कि अशनूर उसे 'तू' कहकर बुलाती है, जबकि बजाज को 'आप'। इस अशनूर ने सफाई देते हुए कहा कि वह प्रणीत को भी 'तू' कहती है, और बजाज को 'आप' बोलना उसकी पर्सनल चॉइस है। इस बात पर दोनों के बीच एक बार फिर झड़प शुरू हो जाती है। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


