Bigg Boss 10 Gaurav Chopraa eliminated from the show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओम स्वामी पर फूटा सलमान का गुस्सा, गौरव हुए घर से बाहर

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 5:23 PM (IST)
ओम स्वामी पर फूटा सलमान का गुस्सा, गौरव हुए घर से बाहर
बिग बॉस जब से शुरू हुआ है तभी से स्वामी ओमजी ने घरवालों की नाक में दम कर रखा है। स्वामी ओमजी अपनी हरकतों से अक्सर सभी को परेशान करते हैं। इसलिए वो सुर्खियों में भी बने रहते हैं। इस बार वीकएंड के वार में सलमान के निशाने पर ओम स्वामी रहें। वहीं गौरव इस वीकेंड वार में घर से बाहर हो गए। हालांकि, उनके शो से बाहर निकलते समय मनु और मनवीर काफी इमोशनल हो गए थे। स्वामी ओम की हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही है इसलिए वो सलमान के निशाने पर आएं। वीकएंड के वार में सलमान ने ओम स्वामी को जमकर फटकार लगाई। तूफान टास्क के दौरान अपनी अजीब हरकतों के कारण स्वामी ओम ने घर के सभी सदस्यों को काफी परेशान किया था। जहां एक तरफ रोहन और उनके बीच धक्का मुक्की हुई तो वहीं एक बार उन्होंने लड़कियों के सामने पैंट उतार दी लेकिन स्वामी ओम इस पर ही कहा रूकने वाले थे। उन्होंने सबको टॉयलेट करने की भी धमकी दी थी।

[@ BB-10:सनी लियोनी का चौंकाने वाला बयान, हो सकता है विवाद]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement