Asim Riaz, Shivaleeka Oberoi to feature in Saiyyonee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असीम रियाज, शिवालिका ओबेरॉय 'सय्यौनी' में आएंगे नजर

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मार्च 2021 12:57 PM (IST)
असीम रियाज, शिवालिका ओबेरॉय 'सय्यौनी' में आएंगे नजर
मुंबई। 'बिग बॉस 13' के स्टार असीम रियाज और 'खुदा हाफिज' की अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय बॉलीवुड संगीतकार गौरव दासगुप्ता के 'सय्यौनी' नाम के एक लव सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो में एक साथ नजर आएंगे। असिम ने कहा, "मैं गायक और संगीतकार के 'सय्यौनी' को लेकर फील और वाइब से आश्चर्यचकित हूं। ऐसे सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो में काम करना काफी अमेजिंग है।" अनुभवी गीतकार समीर अंजान द्वारा लिखे गए इस गीत को यासर देसाई और रश्मीत कौर ने गाया है। सॉन्ग को 17 मार्च को रिलीज किया जाएगा। शिवालिका कहती हैं, "यह उस तरह का गीत है, जिसे आप बार-बार रिपीट करना चाहेंगे। 'सय्यौनी' के रचनाकारों की ऊर्जा अद्भुत थी। मैं गीत के रिलीज होने के लेकर बेहद उत्साहित हूं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement