Armaan Tahil joins cast of Mere Sai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मेरे साई’ से जुड़े अरमान ताहिल

khaskhabar.com: रविवार, 17 फ़रवरी 2019 6:27 PM (IST)
‘मेरे साई’ से जुड़े अरमान ताहिल
मुंबई। अभिनेता अरमान ताहिल टीवी शो ‘मेरे साई’ से जुड़ गए हैं। अरमान ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने कई शोज में नकारात्मक भूमिकाएं की हैं, लेकिन पहली बार मैं ऐसी नकारात्मक भूमिका निभा रहा हूं, जिसमें नकारात्मक चरित्र गांव में रहता है और बैलगाड़ी चलाता है।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं गिरधारी की भूमिका निभा रहा हूं, जो शिर्डी जाता है और तात्या का सब्जियों का कारोबार नष्ट करता है।’’ अरमान ने ‘तू आशिकी’ और ‘नामकरण’ जैसे शोज में काम किया है।
सोनी एंटरनेटमेंट टेलीविजन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वे तात्या की सब्जियां चुराकर भाग जाएंगे। लेकिन इससे पहले कि कोई बड़ा जुर्म करें, साई बाबा (अभिनेता अबीर सूफी) आकर उसे सीख देते हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement