Advertisement
अक्षरा सिंह का होली स्पेशल धमाल, विशाल सिंह के साथ ‘रंग पिया डाली’ में आईं नजर

अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना मंगलवार को जारी हो चुका है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अभिनेत्री सफेद सलवार-कुर्ती में दिखीं।
अक्षरा सिंह का होली स्पेशल गाना ‘पिया रंग डाली’ के बोल 'जौन कलर के लगैनी होठलाली, ओही कलर के पिया रंग डाली’ हैं। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सफेद कुर्ती-सलवार और मलमल दुपट्टा पहने रंगों के साथ खेलते हुए और होली के रंग में रंगी दिखाई दीं। गाने में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह हैं। दर्शक अक्षरा और अंशुमन की जुगलबंदी को पसंद कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह के इस गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खास बात है कि गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत ने तैयार किया है।
अभिनेत्री हाल ही में संगीत निर्देशक तनिष्क बागची और गायक राजा हसन के साथ ‘फरारी’ में नजर आई थीं, जिसमें अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी जमकर ठुमका लगाती दिखी थीं।
बता दें, अक्षरा सिंह सफल अभिनेत्री के साथ ही बेहतरीन गायिका भी हैं। अभिनेत्री ने महाकुंभ के लिए एक खास गाना भी तैयार किया है। गाने की पहली झलक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वीडियो में अभिनेत्री ‘महाकुंभ में डुबकी लगाओ’ टाइटल के गाने को गाती भक्ति-भाव में डूबी नजर आईं।
अक्षरा सिंह की पिछली रिलीज फिल्म 'अक्षरा' सफल रही है। देशभक्ति से भरपूर भोजपुरी फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षरा के साथ अभिनेता अंशुमान मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


