Actor Nikhil Khurana proud of his Army background-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निखिल खुराना के परिवार के सदस्य रह चुके सेना में

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 2:08 PM (IST)
निखिल खुराना के परिवार के सदस्य रह चुके सेना में
मुंबई। भारतवासियों ने बुधवार को 72वां सेना दिवस मनाया। ऐसे में 'जीजाजी छत पर हैं' के अभिनेता निखिल खुराना का कहना है कि उन्हें गर्व है कि वह सेना पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। निखिल ने कहा, "मेरे पापा सेना में थे, ऐसे में मुझे बहुत यात्रा करनी पड़ी है। मेरा जन्म मध्यप्रदेश के सागर में हुआ था, लेकिन मैं भारत के कई राज्यों में रहा हूं। मैं जालंधर, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, पुणे और बीकानेर में रहा हूं। कम उम्र में ही मैंने भिन्न-भिन्न जगहों के साथ भिन्न-भिन्न संस्कृतियां देखी हैं।" अभिनेता ने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि मेरे परिवार की पृष्ठभूमि सेना की है और सालों साल इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement