khaskhabar.com: गुरुवार, 21 जुलाई 2016 7:53 PM (IST)
अभिनय व नृत्य के अलावा कई लाइव शो की मेजबानी में अपनी प्रतिभा दिखा चुके जय भानुशाली का मानना है कि वह कभी भी गायन क्षेत्र में उतरने के बारे में नहीं सोच सकते, क्योंकि उन्हें गाने में डर लगता है।
यहां मंगलवार को बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो के लांच पर जय ने कहा, ‘‘मैं कभी गा नहीं सकता। आप मुझे अभिनय, शो की मेजबानी या डांस के लिए कह सकते हैं, लेकिन मैं गा नहीं सकता। मुझे गाने में डर लगता है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी अपने जीवन में गा सकता हूं।’’