मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह इन दिनों छोटे पर्दे पर प्रसारित हो रहे सीरीयल संतोषी मां में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस धारावाहिक में ग्रेसी सिंह मां संतोषी का किरदार निभा रही हैं। ग्रेसी अपने सीरीयल का प्रचार करने के लिए अहमदाबाद पहुंची, जहां वह लंबे समय बाद अपनी एक दोस्त से मिली।
ग्रेसी ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद का दौरा किया और जब वह साक्षात्कार के लिए रेडियो स्टेशन पहुंची, तो उन्हें रेडियो जॉकी से मिलने का मौका मिला, जो उनकी दोस्त निकली। ग्रेसी ने बताया कि वह उससे मिलकर हैरान रह गई। ग्रेसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें उससे मिलने का मौका मिलेगा। ग्रेसी का कहना है कि जब मैं उससे मिली थी तब वह बहुत छोटी थी।