दिव्यंका का वेडिंग एलबम, देखें,हल्दी से शादी तक...
khaskhabar.com: शनिवार, 09 जुलाई 2016 11:02 AM (IST)
पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही दिव्यांका त्रिपाठी अव फाइनली विवेक की जीवन साथी बन चुकी है, अब तो विवेक दिल वाली दुल्हनिया ले ही गए। कल उन्होंने विवेक को सबके सामने कह ही डाला कि विवेक को उन्होंने अपनी मुठी में कर लिया। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने अपना और विवेक का चेहरा जो हाथों पर रचा रखा था। दिव्यांका की शादी भोपाल में हुई और रिसेप्शन चंडीगढ़ में यानि आज सेलिब्रेट किया जाएगा, इतना ही नहीं दिव्यांका ने मुंबई में रिसेप्शन प्लान किया है जिसमे बॉलीवुड की कुछ हस्तियां भी नजर आएंगी , आज दोनों चंडीगढ़ में अपने रिसेप्शन को एन्जॉय करेंगे।शादी के दौरान जहाँ दिव्यांका लाल जोड़े में हैवी ज्वेलरी के साथ नजर आई, वही दूसरी तरफ विवेक शेरवानी अपने परिवार और दोस्त के साथ खुशियां बटोरते नजर आए। शादी में दिव्यांका और विवेक के परिवार वाले और खास लोग भी शामिल थे. वहीं खास लोगों में ये है मोहब्बतें के स्टार कास्ट भी शामिल हुए।
विवेक और दिव्यांका कि शादी से जुडी और जानकारी जानने के लिए क्लिक कीजिए अगली स्लाइड पर.....