मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर पर एआईबी रोस्ट के कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने आपत्तिजनक कमेंट्स कर नया विवाद खडा कर दिया है। अपने कमेंट को लेकर तन्मय की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। अनुपम खेर, रितेश देशमुख जैसे सेलेब्स ने भी उन्हें ट्विटर पर जमकर लताड़ लगाई है। कॉमेडियन ने दो मिनट के स्नैपचैट वीडियो में भारत रत्न पाने वाली इन दो शख्सियतों को लेकर कई अश्लील कमेंट किए हैंञ एआईबी रोस्ट में कॉमेडी करने वाले तन्मय ने विराट कोहली को लेकर लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के बीच झगड़ा दिखाया है।