khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 5:31 PM (IST)
भारत ने पहला टेस्ट मैच पारी और 92 रनों से जीता था। दूसरे टेस्ट में भी वह
जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टेस्ट मैच के अंतिम दिन
वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने 269 गेंदों में 137 रनों की पारी खेल मैच ड्रा
कर दिया था। भारतीय टीम अंतिम दिन वेस्टइंडीज के आखिरी के छह विकेट लेने
में असफल रही थी।