मोहन बागान से अपने करिअर की शुरुआत करने वाले
छेत्री अमेरिका की मेजर सॉकर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
वे इस लीग में 2010 में सिटी विजार्ड्स के लिए खेले थे। इसके बाद वे
पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब स्पोर्टिंग क्लब डी पुर्तगाल की बी टीम के लिए भी
खेल चुके हैं। छेत्री भारतीय फुटबॉल के कई बड़े क्लबों के लिए भी खेल चुके
हैं।