khaskhabar.com: शनिवार, 02 जुलाई 2016 6:43 PM (IST)
वीएनएस से खास चर्चा में कुलकर्णी ने अपने कुछ अनुभव बांटे।
उन्होंने बताया कि सचिन ने जब रणजी में पदार्पण किया था, तब वह मुम्बई की
टीम में शामिल थे। इसके अलावा सचिन ने जब हरियाणा के रोहतक के लाहली में
अपना अंतिम रणजी मैच खेला था, तब वे मुम्बई टीम के कोच थे। कुलकर्णी ने
बताया कि वर्ष 1985 से 2002 के दौरान उन्होंने मुंबई, रेलवे, असम, विदर्भ,
मध्यप्रदेश के लिए रणजी खेला है।