लोढ़ा समिति की सिफारिश पर राज्य संघों के चुनाव रुके
khaskhabar.com: गुरुवार, 21 जुलाई 2016 6:09 PM (IST)
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित न्यायाधीश (सेवानिवृत) आर. एम. लोढ़ा समिति ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को निर्देश दिया है कि वह सोमवार को आए न्यायालय के फैसले के बाद सभी चुनावों को रोक दे। अदालत के आदेशानुसार बीसीसीआई को लोढ़ा समिति की सिफारिशों को अगले छह महीनें में लागू करना है। लोढ़ा समिति ने बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के सहित बोर्ड के सभी शीर्ष अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश भेजे हैं।