khaskhabar.com: शनिवार, 30 जुलाई 2016 5:44 PM (IST)
कैंडी। पहली पारी में महज 117 रन पर ढेर होने के बाद मेजबान श्रीलंका ने स्पिन गेंदबाजों के बल पर मैच का पासा पलट दिया और आईसीसी नंबर-1 टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की श्रृंखला में 106 रनों से मात दे दी। पालेकेले स्टेडियम में हुए मैच के पांचवें दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथी पारी में 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 161 रनों पर ढेर हो गई।