नई दिल्ली। भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को हाल ही लंदन ओलिंपिक का सिल्वर
मेडल मिला लेकिन अब गोल्ड मेडल भी मिल सकता है क्योंकि इसी स्पर्धा के
गोल्ड मेडलिस्ट डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं। इससे पहले सिल्वर पाने
वाले रूस के बेसिक खुदकोव भी डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। जिसके कारण
योगेश्वर इस स्पर्धा के विजेता घोषित किए जा सकते हैं।