सचिन को क्रिकेट का भगवान माना जाता है और उनके फैंस संगकारा से सोशल
मीडिया पर लगातार इस बारे में पूछ रहे थे कि उन्हें क्यों नहीं चुना गया।
संगकारा ने चार ऑस्ट्रेलियाई और तीन श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भरोसा जताया,
लेकिन सचिन के साथ इस सूची से ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन
मैक्ग्रा का नाम भी नदारद था।