नई दिल्ली। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने हाल ही में अपनी पसंदीदा अंतिम एकादश टीम चुनी। इसमें सभी वे खिलाड़ी शामिल थे, जो संगकारा के साथ या उनके विरुद्ध खेले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टीम में भारत के महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी गई।