न्यूयॉर्क। अमेरिकी तैराक रेयान लोचते को 10 माह के लिए खेल से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रियो ओलम्पिक के दौरान चोरी की वारदात की झूठी खबर दर्ज कराने के लिए लोचते को यह सजा सुनाई गई है। समाचार पत्र यूएसए टुडे की रिपोर्ट से मिली जानकारी में यह पता चला है कि 12 बार के ओलम्पिक पदक विजेता को 2017 के मध्य तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।