किंग्सटन (जमैका)। पिछले महीने ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए 31वें ओलम्पिक खेलों में इतिहास रचने वाले फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट अपने देश वापस आ गए हैं। समाचार एजेंसी काना के मुताबिक तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद महान धावक का दर्जा पा चुके बोल्ट ने अपने द्वीप पर शांति के साथ वापसी की।