khaskhabar.com: गुरुवार, 14 जुलाई 2016 1:38 PM (IST)
साओ पाउलो। विश्व फुटबाल में महानतम खिलाड़ी माने जाने वाले दिग्गज ब्राजीलियन पेले ने अगले महीने शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक के लिए ‘स्पेरांका’ नाम से एक गाना रिकार्ड किया जिसकी धुन भी पेले ने ही रची है। पेले ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से बुधवार को इस बात की जानकारी दी। स्थानीय भाषा में स्पेरांका का आशय उम्मीद होता है। 75 वर्षीय इस दिग्गज ने ट्वीट किया, ‘‘रियो ओलम्पिक के लिए मैंने ‘स्पेरांका’ शीर्षक से एक गीत लिखा और उसकी धुन रिकार्ड की है। मैं इसे आपके साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं 15 जुलाई को यह गाना आप लोगों के सामने पेश करूंगा।’’