Yuvraj made double century-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवी-मनन ने डबल सेंचुरी से मैच कराया ड्रॉ

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 10:23 PM (IST)
युवी-मनन ने डबल सेंचुरी से मैच कराया ड्रॉ
नई दिल्ली। कप्तान युवराज सिंह (260) और मनन वोहरा (224) के नायाब दोहरे शतकों की बदौलत पंजाब ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मैच में बड़ौदा के साथ मैच ड्रॉ करा लिया और तीन अहम अंक भी ले लिए। कप्तान दीपक हुड्डा (293) की बदौलत पहली पारी में 529 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने वाली बड़ौदा को ठोस जवाब देते हुए पंजाब ने युवराज और मनन की बदौलत 670 बना दिए। पंजाब के लिए पहली पारी में संदीप शर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, वहीं बड़ौदा के लिए स्वप्निल सिंह ने भी पंजाब के चार विकेट चटकाए। दो विकेट पर 452 रन से आगे खेलने उतरी पंजाब के दोनों नाबाद शतकवीरों युवराज और मनन ने पिछले दिन की साझेदारी को उसी अंदाज में आगे बढ़ाना शुरू किया। यह भी पढ़े :जानें, धोनी ने क्यों लिया इन 3 का नाम
यह भी पढ़े :छठे स्थान पर हैं विराट कोहली, ये हैं टॉप-10

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement