Advertisement
'आपको यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए', ग्रीन के गेंदबाजी ना करने पर बोले कप्तान रहाणे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। केकेआर के गेंदबाज 221 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे। वैभव अरोड़ा काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ एक विकेट लेकर 52 रन खर्च किए। वहीं, ब्लेसिंग मुजारबानी ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 34 रन दिए। वरुण चक्रवर्ती भी काफी महंगे रहे और उन्होंने 4 ओवर में 10.80 की इकोनॉमी से 48 रन दिए। वरुण के हाथ एक भी सफलता नहीं लगी। सुनील नरेन भी 3 ओवर में 30 रन देने के बाद सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके। कार्तिक त्यागी का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा और उन्होंने 43 रन देकर एक विकेट चटकाया।
हालांकि, केकेआर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन जरूर दमदार रहा। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने महज 29 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की शानदार पारी खेली। फिन एलन भी अच्छी लय में दिखाई दिए, और उन्होंने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। अंत के ओवरों में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रनों का योगदान दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


