WTA Ranking : Caroline Wozniacki comes on top and Simona Halep on second position-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WTA रैंकिंग : वोजनियाकी टॉप और हालेप दूसरे पायदान पर पहुंचीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जनवरी 2018 11:47 AM (IST)
WTA रैंकिंग : वोजनियाकी टॉप और हालेप दूसरे पायदान पर पहुंचीं
मेड्रिड। ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम करने के बाद डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी सोमवार को डब्लयूटीए की महिला एकल खिलाडिय़ों की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वे दूसरे पायदान पर मौजूद हालेप से 250 अंक आगे हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 27 वर्षीय वोजनियाकी ने अपने प्रतिद्वंद्वी और अक्टूबर 2017 से शीर्ष पर काबिज रोमानिया की सिमोन हालेप को 7-6 (7-2), 3-6, 6-4 से हराकर अपने करियर का पहला मेजर खिताब जीता। हालेप से 1,600 अंक पीछे यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। स्वितोलिना, स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा से 400 अंक आगे है। मुगुरुजा साल के पहले ग्रैंडस्लैम में उलटफेर की शिकार हुई थीं। अमेरिका की वीनस विलियम्स तीन पायदान गिरकर आठवें पायदान पर पहुंच गई हैं जबकि जर्मनी की एंजेलिक कर्बर सात पायदान चढक़र नौवें स्थान पर आ गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement