World Cup 2019 : MS Dhoni fans unhappy after sachin tendulkar criticized him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमएस धोनी के ऊपर बयान पर प्रशंसकों ने सचिन तेंदुलकर को घेरा

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जून 2019 6:57 PM (IST)
एमएस धोनी के ऊपर बयान पर प्रशंसकों ने सचिन तेंदुलकर को घेरा
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की धीमी पारी पर पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने निराशा जताई थी। सचिन द्वारा की गई धोनी की आलोचना दिग्गज विकेटकीपर के प्रशंसकों को रास नहीं आई और उन्होंने सचिन को भी नहीं बख्शा। धोनी ने 28 रन बनाने के लिए 52 गेंदों का सामना किया था जिसकी सचिन ने आलोचना की थी और कहा था कि धोनी की धीमी पारी में सकारात्मकता नहीं थी। धोनी के एक प्रशंसक ने लिखा कि सचिन तेंदुलकर 95 से 100 तक पहुंचने के लिए 20 गेंदें लेते थे चाहे मैच किसी भी स्थिति में क्यों न हो और वे धोनी की इच्छाशक्ति पर सवाल कर रहे हैं। वाह मतलब वाह। मतलब हिप्पोक्रेसी की भी हद होती है भईया। धोनी के एक और प्रशंसक ने सचिन को ही नहीं उनके बेटे को भी आड़े हाथों लिया और लिखा, धोनी क्रिकेट के राजा हैं। सचिन ने सिर्फ अपने लिए क्रिकेट खेली और अब अपने बेटे को भारतीय टीम में जगह दिलाने में लगे हुए हैं। वंशवाद की हद हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement