World Cup 2019 : Jasprit Bumrah reaction about Lasith Malinga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मलिंगा के साथ और खिलाफ खेलने के बारे में ऐसा बोले बुमराह

khaskhabar.com: रविवार, 07 जुलाई 2019 8:11 PM (IST)
मलिंगा के साथ और खिलाफ खेलने के बारे में ऐसा बोले बुमराह
लीड्स। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को महान बताते हुए कहा कि उन्हें उनके साथ और उनके विरुद्ध खेलकर गर्व महसूस हुआ। बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए मलिंगा के साथ खेले जबकि राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए दोनों खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे का सामना किया। बुमराह ने शनिवार को ट्वीट किया, आपके साथ और आपके खिलाफ खेलकर गर्व महसूस हुआ लिजेंड। श्रीलंका की टीम हालांकि विश्व कप में मलिंगा को जीत के साथ विदा नहीं कर पाई और भारत के खिलाफ इस संस्करण के आखिरी मैच में श्रीलंका को सात विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। मलिंगा अपने आखिरी विश्व कप मैच में 10 ओवर में 82 रन देकर केवल एक विकेट ही ले पाए। बुमराह 2013 में मुंबई इंडियंस में पहली बार मलिंगा से मिले थे और तबसे दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। उन्होंने यॉर्कर और स्लोअर गेंद डालने की कला मलिंगा से ही सीखी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement