Wimbledon: Barty and Stephens in the third round-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विंबलडन : बार्टी और स्टीफंस तीसरे दौर में

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जुलाई 2019 6:10 PM (IST)
विंबलडन : बार्टी और स्टीफंस तीसरे दौर में
लंदन। वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी और अमेरिका की स्लोअनी स्टीफंस ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर गुरुवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस वर्ष रोलां गैरों का खिताब जीतने वाली बार्टी ने बेल्जियम की एलिसन वान यूत्वांक को 6-1, 6-3 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। पिछले महीने ही फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली बार्टी ने 55 मिनट में यह मैच अपने नाम किया। वहीं, वर्ष 2013 में यहां क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली नौवीं सीड स्टीफंस ने चीन की याफान वांग को 6-0, 6-2 से पराजित किया।
2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन स्टीफंस ने 54 मिनट में यह मुकाबला जीता।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement