What is learned is to implement: Surendra Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जो सीखा है उसे लागू करना है : सुरेंद्र कुमार

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जुलाई 2019 12:53 PM (IST)
जो सीखा है उसे लागू करना है : सुरेंद्र कुमार
बेंगलुरू। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के दिग्गज फग्र्स कावानाघ के मार्गदर्शन में यहां के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में अपनी डिफेंस तकनीक पर काम किया और उसमें सुधार लाने की कोशिश की। हॉकी इंडिया (एचआई) ने फग्र्स को विशेष आमंत्रण पर भारत बुलाया था। भारतीय टीम के डिफेंडर सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि इस दौरान खिलाडिय़ों ने जो सीखा उसे बड़ी टीमों के खिलाफ लागू करने की जरूरत है। डिफेंडर कैम्प में शमिल हुए सुरेंद्र ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल मई में जब हमने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो मैच खेले थे वहां हमें लगा था कि हमारा डिफेंस काफी कमजोर है। हमने गलतियां कीं और पेनाल्टी कॉर्नर दिए। हमने दबाव की स्थिति में गोल भी खाए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भुवनेश्वर में जब हम एफआईएच सीरीज फाइनल्स के लिए हम दोबारा एक साथ आए तब हमारी प्राथमिकता थी कि हम अपने डिफेंस को मजबूत रखें। हम वहां वो सब लागू करने में सफल रहे जिन पर हमने काम किया था। अब जरूरी है कि हमने जो सीखा है उसे बड़ी टीमों के खिलाफ लागू कर सकें।’’
भारत के डिफेंस की मजबूत कड़ी माने जाने वाले सुरेंद्र ने कहा, ‘‘अब समय है कि हम वो सब लागू करें जो अभी तक हम अभ्यास में करते आ रहे थे। जब हम ट्रेनिंग कर रहे थे तब हमने दबाव की स्थिति बनाई और फग्र्स के साथ उस पर काम किया। मुझे उनकी मुश्किल परिस्थतियों में कोई भी गलती न करने की काबिलियत सबसे ज्यादा पसंद आई।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement