Were not paying Sri Lanka a penny to visit Pakistan : PCB-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका टीम को पाक दौरे के लिए नहीं दिया एक भी पैसा : PCB

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 6:32 PM (IST)
श्रीलंका टीम को पाक दौरे के लिए नहीं दिया एक भी पैसा : PCB
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन चर्चाओं को खारिज किया है कि पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम को राजी करने को उसे धन दिया गया है। पाकिस्तान के उर्दू अखबार जंग से बातचीत में पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे के लिए एक पैसा भी नहीं दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा काफी ऊहापोह के बाद हो रहा है। सुरक्षा कारणों से टीम में प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं और श्रीलंका की कम स्तर की टीम सीमित ओवर मैचों की श्रृंखला खेलने पाकिस्तान के दौरे पर आई है। दौरे पर छाई अनिश्चितता के छंटने पर यह चर्चाएं शुरू हो गईं कि पीसीबी ने दौरे के लिए भारी-भरकम भुगतान किया है। लेकिन, वसीम खान ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि हम श्रीलंका को एक धेला भी नहीं दे रहे हैं। वे बिना ऐसे किसी भुगतान के पाकिस्तान आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement