Advertisement
भारत से 10 वर्षों का हिसाब बराबर करना है - नाथन लियोन

लगभग हर फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी ट्रॉफी जीती लेकिन इस युग वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी न जीत पाना उन्हें काफ़ी चुभता है। ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ख़िताब जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने वाली टीम में नहीं रहे हैं।
लियोन ने कहा, "10 साल से हमारा सपना अधूरा है। काफी लंबा समय हो गया है और मुझे पता है कि हम खासकर अपने घर पर चीजों को बदलने के लिए बेताब हैं। मुझे गलत मत समझें, लेकिन भारत एक सुपरस्टार है और बेहद चुनौतीपूर्ण टीम है। लेकिन मैं चीज़ों को बदलने और ट्रॉफी वापस पाने के लिए बेताब हूं।"
लियोनने आगे कहा, "ऐसा महसूस हो रहा है कि हम कुछ साल पहले की टीम से अलग हैं, हम एक महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बनने के सफ़र पर हैं। हालांकि हम निश्चित रूप से अभी वहां नहीं हैं लेकिन उससे दूर भी नहीं क्योंकि हम बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं।"
उन्होंने स्वीकार किया कि भारत के पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की भरमार है जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल को सबसे बेहतरीन बताया। साथ ही साथ ये भी कहा कि काउंटी क्रिकेट के अनुभव को वह जायसवाल के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करेंगे।
पांच मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


