Wahab Riaz and Yasir Shah dispute before first test against Australia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेस्ट शुरू होने से पहले भिड गए ये दोनों पाकिस्तानी

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 6:01 PM (IST)
टेस्ट शुरू होने से पहले भिड गए ये दोनों पाकिस्तानी
ब्रिसबेन। पाकिस्तान क्रिकेट का शुरू से ही विवादों से नाता रहा है। पाकिस्तान के खिलाड़ी अक्सर अनुशासनहीनता के कारण सुर्खियों में रहते हैं और एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां गुरुवार से होने वाले पहले टेस्ट से पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज और लेग स्पिनर यासिर शाह आपस में भिड़ गए। टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान यह वाकया हुआ। उस समय सभी खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे थे। इस घटना की जो फोटो सामने आई है, उसमें यासिर साथी खिलाड़ी वहाब को धक्का देते नजर आ रहे हैं। कोच माइक अर्थर ने दोनों खिलाडिय़ों को अलग करवाया और फिर उन्हें पूरे ट्रेनिंग सेशन से बाहर कर दिया गया। हालांकि, मामले को दबाने के लिए पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। पाकिस्तानी टीम के अधिकारी अमजद हुसैन ने कहा कि दोनों के बीच कोई गंभीर मामला नहीं था। उल्लेखनीय है कि वहाब पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं, जबकि यासिर चोट के कारण बाहर हैं।
दूसरे नंबर पर आए अंग्रेज बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ, ये हैं टॉप 10

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement