Advertisement
विराट कोहली ने कुमार संगाकारा को पछाड़ा, वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने 2008 से 2025 के बीच 305 मैचों की 293 पारियों में 46 बार नाबाद रहते हुए 57.71 की औसत से 14,255 रन बनाए हैं। विराट ने 51 शतक और 75 अर्धशतक लगाए हैं।
कुमार संगाकारा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। संगाकारा ने 404 मैचों की 380 पारियों में 41 बार नाबाद रहते हुए 41.98 की औसत से 14,234 रन बनाए हैं। संगाकारा ने 25 शतक और 93 अर्धशतक लगाए।
विराट कोहली और तेंदुलकर के कुल वनडे रनों के बीच 4,000 से ज्यादा रनों का फासला है। कोहली एकमात्र खिलाड़ी हैं जो तेंदुलकर के करीब हैं। उनका करियर संभवत: वनडे विश्व कप 2027 तक हो सकता है। ऐसे में सचिन तेंदुलकर का वनडे में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाला है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


