Virat Kohli reaction about misbehavior with Steven Smith and David Warner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मिथ और वार्नर के साथ हुए बर्ताव पर ऐसा बोले विराट कोहली

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 दिसम्बर 2018 1:28 PM (IST)
स्मिथ और वार्नर के साथ हुए बर्ताव पर ऐसा बोले विराट कोहली
एडिलेड। इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने पर तत्कालीन कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर फिलहाल एक साल के प्रतिबंध की सजा काट रहे हैं। इन दोनों के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में संलिप्तता के लिए कैमरून बेनक्राफ्ट को भी 9 महीने के लिए प्रतिबंधित किया था। इस बीच, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद स्मिथ और वार्नर के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर जैसा बर्ताव हुआ था, उसे देखकर वे निराश थे। कोहली ने फॉक्स क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे यह देखकर काफी दुख हुआ था। आप नहीं चाहते कि किसी को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े क्योंकि मैं वार्नर और स्मिथ को जानता हूं। मैदान में प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बाद आप कभी ऐसी स्थिति नहीं चाहेंगे जैसा दो खिलाडिय़ों के साथ हुआ। इस घटना के बाद जो हुआ, उससे मुझे निराशा हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement