Virat Kohli has best average against New Zealand in test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कीवियों पर पडी है कोहली की सबसे ज्यादा मार

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 4:57 PM (IST)
कीवियों पर पडी है कोहली की सबसे ज्यादा मार
नई दिल्ली। पिछले दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर करिअर का पहला दोहरा शतक जडऩे वाले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अब स्वदेश में भी अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। भारत को इस सत्र में अपनी धरती पर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के खिलाफ मिलाकर 13 टेस्ट खेलने हैं। अभियान की शुरुआत 22 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से होगी। हर देश के गेंदबाजों के लिए कड़ी चुनौती बने कोहली का सबसे बढिय़ा औसत न्यूजीलैंड के खिलाफ है। कोहली ने कीवी टीम के विरुद्ध चार टेस्ट में 85.20 के औसत से 426 रन जुटाए हैं। इनमें दो शतक व तीन अर्धशतक शुमार हैं। वैसे कोहली ने अब तक ओवरऑल 45 टेस्ट में 45.06 के औसत से 3245 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक व 12 अर्धशतकों का योगदान है। अब हम नजर डालेंगे औसत के आधार पर अन्य देशों के खिलाफ टेस्ट में कोहली के प्रदर्शन पर :-

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement