Virat Kohli completes 5000 runs in test cricket, becomes fourth fastest indian-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विराट कोहली ने पूरे किए 5000 रन, इस मामले में आए चौथे नंबर पर

khaskhabar.com: शनिवार, 02 दिसम्बर 2017 2:26 PM (IST)
विराट कोहली ने पूरे किए 5000 रन, इस मामले में आए चौथे नंबर पर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करिअर के 5000 रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में कोहली ने यह उपलब्धि हासिल की। राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में कोहली नाबाद हैं। दिल्ली के निवासी 29 वर्षीय कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वे सबसे तेजी से 5000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली की यह 105वीं पारी है। भारतीय बल्लेबाजों में दिग्गज सुनील गावस्कर ने सबसे तेजी से टेस्ट प्रारूप में 5000 रन पूरे किए। उन्होंने 95 पारियों में यह कारनामा किया। इस सूची में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 98 पारियों में 5000 रन पूरे किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement