Vijender Singh to defend his WBO Asia Pacific title against Francis Cheka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व विश्व विजेता चेका ने विजेंदर को ऐसे दी चुनौती

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 12:24 PM (IST)
पूर्व विश्व विजेता चेका ने विजेंदर को ऐसे दी चुनौती
नई दिल्ली। भारत के स्टार पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह पूर्व विश्व विजेता फ्रांसिस चेका के खिलाफ अपना डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब बचाने अगले महीने रिंग में उतरेंगे। यह मुकाबला 17 दिसंबर को त्यागराज स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। विजेंदर ने इसी स्टेडियम में पिछला मुकाबला जीतते हुए खिताब अपने नाम किया था। मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर मिडिलवेट चैम्पियन चेका से विजेंदर को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद है। विजेंदर ने अब तक जितने मुक्केबाजों का सामना किया है उनमें से चेका सबसे अनुभवी विपक्षी हैं। चेका ने इसी साल फरवरी में सर्बिया के जेरार्ड अजेटोविक को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर मिडिलवेट खिताब अपने नाम किया था। तंजानिया के चेका को 43 मुकाबलों का अनुभव है। उनके हिस्से 32 जीत हैं, जिनमें से वे 17 मुकाबले नॉकआउट में जीते। विजेंदर ने अपने पेशेवर मुक्केबाजी करियर का शानदार आगज करते हुए तक सात मुकाबले खेले हैं और सातों में उन्हें जीत मिली है। विजेंदर ने इनमें से छह मुकाबले नॉकआउट के जरिए जीते।
यह भी पढ़े :इस मामले में तीसरे नंबर पर आए विजय-पुजारा
यह भी पढ़े :रूट, मोईन, स्टोक्स की तिकडी आई टॉप-10 में

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement