नई
दिल्ली। खालिन जोशी, राशिद खान और शमीम खान की भारतीय तिगड़ी ने पैनासोनिक
ओपन के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच अंडर-67 का स्कोर कर ज्योति रंधावा और
मुकेश कुमार के साथ लीडरबोर्ड में शामिल हो गए हैं। एक और भारतीय खिलाड़ी
शुभांकर शर्मा ने 12 होल में पांच अंडर का स्कोर कर सभी का ध्यान अपनी तरफ
खींचा है। थाईलैंड के युवा गोल्फ खिलाड़ी जैज जानेवाटोनानोंद ने दूसरे दिन
14 होल में सात अंडर पार के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। खराब मौसम
और धुंध के कारण दूसरे दिन का खेल पूरा नहीं खेला जा सके और इसी कारण इस
टूर्नामेंट को 54 होल का कर दिया गया है।
# इस फैसले से पूरी तरह से असहमत है यह क्रिकेटर