Advertisement
अमेरिका ओपन : जोकोविच, क्वितोवा प्री क्वार्टर फाइनल में

टॉप सीड जोकोविच ने आगे कहा, " मैं पिछले कुछ सप्ताह से काफी अच्छा खेल रहा हूं। अच्छी ट्रेनिंग कर रहा हूं, सही चीजों पर ध्यान केंद्रीत कर रहा हूं और प्रदर्शन स्तर उंचा बनाए रखता हूं। मैं अपने खेल को लेकर पूरी तरह से आश्चवस्त हूं।"
क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए जाकोविच का सामना अब 20वीं सीड पाब्लो कैरेनो बुस्टा से होगा, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में रिकार्डस बेरानकिस को 6-4, 6-3, 6-2 से पराजित किया।
महिला एकल वर्ग में छठी सीड क्वितोवा ने जेसिका पेगुला को 6-4, 6-3 से हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की। वह अपने करियर में अब तक 20 बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।
क्वितोवा ने जीत के बाद कहा, " मैं समझती हूं कि पूरे समय मैच का स्तर पर सही था। हम दोनों ने अच्छी टेनिस खेली।"
अगले दौर में क्वितोवा का सामना अमेरिका की शेल्बी रोजर्स से होगा।
- -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


