Advertisement
यूएस ओपन: कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

जोविक दूसरे सेट में ज्यादा सहज दिखीं और आखिरकार अपना ब्रेक लेने से पहले दो बार सर्व बचाने में कामयाब रहीं। कुछ देर के लिए, ऐसा लगा कि उन्होंने मैच अपने पक्ष में मोड़ लिया है। लेकिन, गॉफ ने तुरंत जवाब दिया। जोविक ने अहम मौकों पर फिर गलती की। उन्होंने फिर से अपनी सर्विस गंवा दी, जिससे गॉफ बिना किसी परेशानी के मैच जीत गईं।
जोविक ने सिर्फ नौ विनर्स के मुकाबले 30 अनफोर्स्ड एरर्स के साथ मैच खत्म किया। कोको गॉफ का क्वार्टर फाइनल में मिरा एंड्रीवा के साथ मुकाबला होगा।
इससे पहले एलेना रायबाकिना ने पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हार के साथ ओसाका का तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने का सपना टूट गया। एलेना रायबाकिना का क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन से मुकाबला होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


