US Open : Roger Federer, Dominic Thiem and Rafael Nadal enter in pre quarter final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिकी ओपन : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर, थीम, नडाल

khaskhabar.com: रविवार, 03 सितम्बर 2017 2:21 PM (IST)
अमेरिकी ओपन : प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर, थीम, नडाल
न्यूयॉर्क। पांच बार अमेरिका ओपन का खिताब जीत चुके दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने छठी बार इस टूर्नामेंट को जीतने के लक्ष्य से प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वर्ष के इस चौथे व अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में फेडरर के अलावा, डोमिनिक थीम और राफेल नडाल ने भी अच्छी कोशिश जारी रखते हुए अंतिम-16 में प्रवेश किया है। तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में स्पेन के खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज को सीधे गेमों में 6-3, 6-3, 7-5 से मात दी। स्विट्जरलैंड के 36 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर का सामना अंतिम-16 में जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर से होगा। फेडरर ने अपने करियर में अब तक पांच बार (2004, 2005, 2006, 2007, 2008) इस टूर्नामेंट में जीत कायम की है। आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त थीम ने पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में आदरियान मनारियो को मात दी। ऑस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी थीम ने फ्रांस के मारियान को सीधे गेमों में 7-5, 6-3, 6-4 से हराया। थीम का सामना प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो से होगा। 28वीं विश्व वरीयता प्राप्त पोटरो ने तीसरे दौर में स्पेन के रोबटरे बटिस्टा को 6-3, 6-3, 6-4 से मात दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement