Universe boss was batting: Gayle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनिवर्स बॉस बल्लेबाजी कर रहा था : गेल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 09:00 AM (IST)
यूनिवर्स बॉस बल्लेबाजी कर रहा था : गेल
शारजाह। आईपीएल-13 के पहले हाफ में बेंच पर बैठने के बाद गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ वापसी करने वाले क्रिस गेल ने शानदार अर्धशतक जमा अपनी टीम को जीत दिलाई। गेल ने 53 रनों की पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों का सामना कर एक चौका और पांच शानदार छक्के मारे। मैच के बाद उनसे पूछा गया कि क्या वो नवर्स थे तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गेल के हवाले से लिखा, "मैं नवर्स नहीं था, कम ऑन यूनिवर्स बॉस बल्लेबाजी कर रहा था, मैं नर्वस कैसे हो सकता हूं। पिच काफी धीमी पिच थी, लेकिन इस पर दूसरी बल्लेबाजी करना अच्छा था।"
गेल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन पंजाब ने इस मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा।
इस पर गेल ने कहा, "टीम ने मुझसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को कहा। मेरे लिए यह मुद्दा नहीं है। हमारी सलामी जोड़ी पूरे टर्नामेंट में लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और हम उससे छेड़छाड़ नहीं करना चाहते थे। मुझे काम दिया गया था और मैंने उसे लिया।"
पंजाब की यह इस सीजन की दूसरी जीत है और दोनों जीतें उसें बेंगलोर के खिलाफ ही मिली हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement